प्रयागराज, जनवरी 27 -- माघ मेले में आस्था की डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाले एक शातिर गिरोह का कीडगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी के 22 मोबाइल, तीन आईफोन, एक आईपैड और 1690 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने वह कार भी जब्त कर ली है जिसका इस्तेमाल ये लोग वारदात को अंजाम देने के लिए करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों से लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर प्रयागराज, झांसी और मध्य प्रदेश के रहने वाले इन चोरों को धर दबोचा। भीड़ और पार्किंग में करते थे हाथ साफ पुलिस की पूछताछ में इन चोरों ने अपने काम करने के तरीके का भी खुलासा किया है। ये लोग मेले की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.