प्रयागराज, नवम्बर 13 -- माघ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण में गुरुवार रात मेला, पुलिस और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ कार्यदायी एजेंसियों के सदस्यों के साथ बैठक हुई। माघ मेला 2023-24 में कुल 250 कैमरे लगाए गए थे। इस बार अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिसके लिए सभी कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वो सर्वे कर अपनी रिपोर्ट दें। जिससे मेला क्षेत्र में कितने कैमरे लगेंगे इसका अनुमान लगाया जा सके। एसडीएम मेला विवेक शुक्ल का कहना है कि तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.