प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में अपनों से बिछड़ने का एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 10 साल की मासूम बच्ची शिवानी को पुलिस की सुरक्षा में रात गुजारनी पड़ी। दरअसल, शिवानी शुक्रवार सुबह अपने परिवार से अलग हो गई थी और भटकते हुए माघ मेले के भूले-भटके शिविर में पहुंच गई। वहां शिविर में तैनात पुलिसकर्मियों और शिविर संचालक उमेश चंद्र तिवारी ने उसकी देखभाल की। यह भी पढ़ें- हिंदी ई-लेखन की तीसरी क्रांति की दस्तक, 'कंप्यूटर की मेधा' बनी पहचान जब बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी मौसी सोनी देवी के साथ दिल्ली से यहां सामान बेचने आई थी। काफी पूछने पर उसने अपने पिता का नाम शिवशंकर और मां का नाम रोशनी बताया। उसने यह भी जानकारी दी कि उसका असली गांव प्रतापगढ़ में है, लेकिन वह अपनी मौसी के साथ दिल्ली में रहती है। मुश्क...