प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बाइक सेवा के उद्देश्य से परिवहन विभाग के तत्वावधान में रैपिडो बाइक पंजीकरण शिविर लगाया गया। डीटीआई नैनी में आयोजित रैपिडो बाइक के प्रथम पंजीयन शिविर का उद्घाटन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर युवाओं को माघ मेला अवधि में रैपिडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्धारित दरों पर बाइक सेवा देने के लिए पंजीकृत किया गया। मंडलायुक्त ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और कहा कि ऐसे बड़े धार्मिक आयोजनों में नवाचार आधारित परिवहन व्यवस्था न केवल यातायात को सुचारू बनाती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलती है। पहले दिन डीटीआई शिविर में लगभग 125 युवाओं से अधिक ने पंजीकरण कराया। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए शिविर में करीब 75 युवाओं का पंजीयन हुआ। इस प्रकार माघ मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.