प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तीन जनवरी से माघ मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। इस पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अभी से सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी क्रम में मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय ने मंगलवार को तीन सीओ व सात थाना प्रभारियों की तैनाती कर दी। नए आदेश के तहत मेरठ पीटीएस के जगदीश कालीरमन को सीओ परेड, पीएसी मिर्जापुर के दिनेश सिंह यादव को सीओ जल पुलिस और 42वीं वाहिनी पीएसी के वेद प्रकाश राय को सीओ महावीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी को महावीर थाना, नागेंद्र नागर को थाना कोतवाली, विनोद कुमार को थाना कल्पवासी, अंगद तिवारी को थाना झूंसी माघ मेला, गंगा प्रसाद को प्रयागवाल थाना, वैभव सिंह को एमजी मार्ग थाना और फूलचंद्र को यूपी 122 का प्रभारी नियुक्त ...