प्रयागराज, जनवरी 16 -- माघ मेला में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर नंबर पांच स्थित अन्नपूर्णा मार्ग पर पुराने रेलवे ब्रिज के नीचे शिविर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में झुलसकर 22 वर्षीय मानस मिश्रा की मौत हो गई। पिता के निधन के बाद मानस ही अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है, जब शिव धर्मार्थ कल्याण संस्थान के शिविर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने जब टेंट से धुआं निकलता देखा, तो उन्होंने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से शिविर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टेंट में सो रहा मानस मिश्रा गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.