प्रयागराज, जनवरी 12 -- चार साल से मेला प्राधिकरण से जमीन व सुविधा मांगकर थक चुके लोगों ने सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ की भोले नाथ सेवा समिति के सदस्यों का कहना है कि वो भंडारा चला रहे हैं। आए दिन लोग आते हैं और उन्हें खदेड़ दिया जाता है। भंडारे के लिए एक जगह तो होनी चाहिए। प्रशासनिक अफसरों से जगह मांगते हैं तो उन्हें लौटा दिया जाता है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर ने बताया कि इस बार भी चार बार प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन दिया। हर बार उन लोगों को लौटा दिया जाता है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान दर्जनों महिलाएं एकत्र थीं। उन्होंने कहा कि अगर प्राधिकरण जगह नहीं देगा तो वो लोग अपने वाहन के साथ मेला प्राधिकरण आएंगे और यहीं पर भंडारे का संचालन करेंगे। उनका उद्देश्य जन सेवा करना है तो अपने संकल्प को पूरा जरूर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.