प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में साधु-संतों और पुलिस की छवि धूमिल करने की मंशा से एआई के माध्यम से भ्रामक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी हत्थे चढ़ गया। मेजा के लखनपुर निवासी दीपक तिवारी उर्फ मुकेश को पुलिस ने गुरुवार को नंद किशोर इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। विदित हो कि साइबर क्राइम पुलिस इसके पहले भी माघ मेला को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। एडीसीपी साइबर क्राइम राजकुमार मीणा ने बताया कि माघ मेला के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं और वीडियो पर साइबर क्राइम पुलिस सतत निगरानी कर रही है। इसी क्रम में माघ मेला को लेकर फेसबुक प्रोफाइल दीपक मुकेश तिवारीi द्वारा एआई जनरेटेड तथ्यविहीन व भ्रामक पोस्ट की जानकारी मिली। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.