प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी और उनके दो सेवादारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर रविवार को पीपा पुल नंबर दो के समीप एक आश्रम के लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर रखा था। रास्ता मांगने पर हमला कर घायल कर दिया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने झूंसी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रहाचारी का कहना है कि मौनी अमावस्या पर वह कान्हा की प्रतिमा लेकर अनुनायियों के साथ संगम स्नान के लिए जा रहे थे। उन्हें मेला प्रशासन की ओर से 25 लोगों के साथ पीपा पुल नंबर दो से जाने की अनुमति दी गई थी लेकिन, पीपा पुल के समीप एक शिविर के कुछ लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.