प्रयागराज, नवम्बर 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी प्रयागराज पहुंचे और एनसीआर, एनईआर व एनआर रेल जोनों के अफसरों के साथ बैठक की। मुख्यालय में हुई इस बैठक में जीएम एनसीआर नरेश पाल सिंह और आरपीएफ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और तीनों जोनों के बीच समन्वय की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक से पहले एडीजी ने प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने चारों यात्री आश्रयों सहित स्टेशन पर बन रहे अस्थायी प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष माघ मेला में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक और मजबूत बनाया जा रहा है। एडीजी प्रकाश डी ने बताया कि हाल ही में दिल्ल...