उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। माघ मेला में स्नान पर्वों के लिए जिले की 15 रोडवेज बसों को प्रयागराज के लिए रिजर्व किया गया है। श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो, इसको लेकर शासन के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसें बढ़ाई जाएंगी। इस दौरान लोकल रूट पर बसों की कमी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रयागराज में 15 फरवरी तक माघ मेला है। जिलों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने रोडवेज बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर करने का निर्देश दिया है। जिले में विभिन्न रूटों पर रोडवेज की 102 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन तीन जनवरी से 15 फरवरी 15 बसें प्रयागराज माघ मेला में लगाई जाएंगी। अगर यात्री बढ़ते हैं और बस कम पड़ती हैं तो अन्य रूटों की बसें हटाकर कुंभ मेले में लगा दी जाएंगी। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.