गाजीपुर, दिसम्बर 22 -- गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 01 जनवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन दो अनारक्षित रिंग रेल सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पहली सेवा 05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी होगी, जो प्रतिदिन सुबह 09 बजे झूसी से प्रस्थान करेगी। यह ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी सिटी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, थावे, सीवान, भटनी, मऊ और जखनियां सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 04.15 बजे झूसी पहुंचेगी। दूसरी सेवा 05102 झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.