लखनऊ, जनवरी 3 -- प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के कारण लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी और गंगा गोमती एक्सप्रेस महत्वपूर्ण स्नान तिथियों पर प्रयागराज जंक्शन तक नहीं जाएंगी। ये ट्रेनें प्रयाग जंक्शन से आवागमन करेंगी। इनके अलावा लखनऊ होकर जाने वाली 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14230 ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस भी महत्वपूर्ण स्थान तिथियों में प्रयाग जंक्शन पर ही यात्रा समाप्त करेंगी। रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि माघ मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। महत्वपूर्ण स्नान तिथियों पर यह बदलाव देखने को मिलेगा। ट्रेनें प्रयाग जंक्शन से आवागमन करेंगी। कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.