लखनऊ, जनवरी 3 -- प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के कारण लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी और गंगा गोमती एक्सप्रेस महत्वपूर्ण स्नान तिथियों पर प्रयागराज जंक्शन तक नहीं जाएंगी। ये ट्रेनें प्रयाग जंक्शन से आवागमन करेंगी। इनके अलावा लखनऊ होकर जाने वाली 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14230 ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस भी महत्वपूर्ण स्थान तिथियों में प्रयाग जंक्शन पर ही यात्रा समाप्त करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...