प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज। माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। मेला के 44वें दिन भोर से ही श्रद्धालु संगम स्नान करने लगे। सुबह सात बडे तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। सुबह आठ बजे तक 15 लाख ने डुबकी लगा ली। मेला प्रशासन के अनुसार सुबह 10 बजे तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान कर लिया था। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि अंतिम स्नान पर्व पर 16 लाख तक श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान लगाया गया था। सुबह धूप निकलने के साथ भीड़ बढ़ने लगी। सुबह आठ बजे के बाद भीड़ बढ़ी तो चार पहिया वाहनों को परेड में रोका जाने लगा। मेला अधिकारी के मुताबिक शाम तक संगम में स्नान करने वालों की संख्या अनुमान से कई गुना अधिक होगी। सुबह 10 बजे के बाद भी संगम की तरफ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.