चित्रकूट, जनवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता माघ मेला की शुरुआत शनिवार को पौष माह की पूर्णिमा के साथ हो गई। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित मंदाकिनी तट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाकर भगवान कामदनाथ के दर्शन किए और परिक्रमा लगाई। काफी श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से सुबह संगम स्नान के लिए प्रयागराज भी पहुंचे। शनिवार को पौष माह की पूर्णिमा में मंदाकिनी स्नान के लिए सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित मंदाकिनी के रामघाट, भरतघाट व आरोग्यधाम के पास श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यालय कर्वी स्थित पुल घाट पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इसके साथ ही माघ मेले की शुरुआत हो गई। रामघाट में मंदाकिनी स्नान कर श्रद्धालुओं ने राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ ...