प्रयागराज, जनवरी 16 -- पिछले दिनों जिले में गठित हुए सनातनी किन्नर अखाड़े का माघ मेला क्षेत्र में विस्तार हो रहा है। मेला में पहली बार हुए पट्टाभिषेक कार्यक्रम में अखाड़े में 11 संतों को पद दिया गया। जिसमें 10 को महामंडलेश्वर बनाया गया, जबकि एक संत को महंत बनाया गया है। इन लोगों में एक पुरुष व दो महिला शामिल हैं। साथ ही देश की पहली किन्नर अधिवक्ता को भी महामंडलेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। अखाड़े में पट्टाभिषेक से पहले उन सभी मान्यताओं और नियमों का पालन किया गया, जिसका निर्वहन परंपरागत रूप से चले आ रहे 13 अखाड़े करते हैं। पांच गुरुओं से दीक्षा दिलाई गई। एक गुरु ने लंगोटी दी, दूसरी ने कंठी, एक ने चोटी काटी और एक ने भस्म दी। सभी ने पहले संगम पर खुद का पिंड दान किया और नियमों को पूरा कर गंगा स्नान किया। जिसके बाद आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यान...