प्रयागराज, फरवरी 1 -- जिस तरह से महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को संगम स्नान के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था, ठीक उसी तरह रविवार को माघ मेले के माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं को मशक्कत करनी पड़ी। संगम अपर मार्ग चौराहे पर एक दर्जन से अधिक ऐसे युवक बाइक लिए मौजूद थे, जो अलोपीबाग चुंगी तक श्रद्धालुओं को छोड़ने के लिए पांच सौ रुपये तक की डिमांड कर रहे थे। इतना ही किराया प्रयाग रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए मांगा गया। महावीर मार्ग के किनारे पर भी ऐसे युवक बाइक लिए खड़े रहे, लेकिन उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था। महावीर मार्ग के किनारे खड़े कई चालकों के पास वाराणसी व उत्तराखंड की नंबर प्लेट लिखी बाइक थी। जो दिनभर संगम स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को छोड़ने के लिए रोक रहे थे। पांच सौ रुपये छोड़ने का किराया सुनकर अधिकतर श्रद्धाल...