प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- माघ मेला 2026 के लिए संस्थाओं को जमीन आवंटन का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया। पहले दिन दंडीबाड़ा के लिए 165 संस्थाओं को 90 बीघा जमीन आवंटित कर दी गई। कुछ संस्थाएं बची हैं, उन्हें जमीन आवंटन गुरुवार को किया जाएगा। जमीन मिलने के साथ ही गुरुवार से शिविरों को लगाने का काम तेज कर दिया जाएगा। अब जबकि माघ मेला शुरू होने में एक महीने का वक्त बचा है तो मेला प्राधिकरण के पास दोहरा काम आ गया है। एक तो मेले की बसावट का काम और दूसरा संस्थाओं को जमीन व सुविधा देने का काम। क्योंकि इस बार 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच अधिकांश कल्पवासी और संस्थाएं मेले में आ जाएंगी। इसके लिए बुधवार को जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले दिन अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम व अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समित...