प्रयागराज, फरवरी 1 -- मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर दो स्थित लल्लनजी पंडा कढ़ाही शिविर में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। शिविर में लगभग 80 कल्पवासियों का टेंट स्थापित है। कल्पवासी राम बहोर दुबे के टेंट में सिलेंडर में आग लगने से खलबली मच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...