प्रयागराज, जनवरी 11 -- संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को मेला क्षेत्र के गंगा पंडाल में आयोजित विविध कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक मंच समृद्ध हुआ। इस अवसर पर कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य नाटिका और शास्त्रीय संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उत्तम पांडेय और साथियों ने रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम...की संगीतमय प्रस्तुतियों से भावविभोर कर दिया। उन्होंने वाद्य यंत्र नल तरंग, सितार, तबला, संतूर से उस्ताद अलाउद्दीन खां साहब की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राग यमन द्रुत तीन ताल पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुचारिता गुप्ता ने कौन गली गयो श्याम... और चला चली गंगा नहाये आई... प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। गायिका रंजना रजिता मिश्रा ने सोहर प्रस्तुत का वाहवाही लूटी। गीत कृष्ण शर्मा और साथियों ने म...