प्रयागराज, जनवरी 15 -- माघ मास के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर गुरुवार को मेला क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित अस्पतालों की ओपीडी में 7605 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पौष पूर्णिमा से लेकर अब तक अस्पतालों की ओपीडी में 54591 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। 24 गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। सबसे ज्यादा मरीज 20 बेड के त्रिवेणी अस्पताल में 2574 मरीज रहे और 20 बेड के गंगा अस्पताल में 1883 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। कुल 104 मरीजों का भर्ती किया गया और 495 मरीजों की पैथोलॉजी में जांच की गई। त्रिवेणी अस्पताल में हाइपोथर्मिया से पीड़ित नौ मरीजों का उपचार किया गया। त्रिवेणी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा डॉ. मनोज कुमार कौशिक ने बताया कि मरीजों में सर्वाधिक खांसी-जुकाम, शरीर दर्द, त्वचा, बुखार, ठंड लगने, बीपी और शुगर के रहे। आयुष मिशन के पा...