बांदा, जनवरी 3 -- बांदा, संवाददाता। माघ मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एएसपी ने बांदा व अतर्रा रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। यहां तीन-तीन दरोगा व तीन-तीन सिपाहियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिले में प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर पांच बैरियर व पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। अपर एसपी शिवराज ने बताया कि माघ मेला प्रयाग में प्रमुख स्नान पर्वों पर रेलवे स्टेशनों में दूर-दराज से आने वाले मेलार्थियों की भीड़ बढ़ेगी। उनकी सुरक्षा के लिए बांदा व अतर्रा रेलवे स्टेशन में समुचित पुलिस प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख स्नान पर तीन, 14, 18, 23 जनवरी व एक तथा 15 फरवरी को अतर्रा व बांदा स्टेशन में एक उप निरीक्षक व तीन-तीन सिपाहियों की 24 घंटे ड्य्टी लगाई गई है। बांदा रेलवे स्टेशन में नगर कोतवाली के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.