शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- शृंगी ऋषि की तपोस्थली ढाई घाट पर आयोजित माघ मेला रामनगरिया के पहले मुख्य स्नान पौष पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। शनिवार को होने वाले इस स्नान से पहले शुक्रवार की शाम डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र हरिश्चंद्र ने मेला क्षेत्र पहुंचकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी मौजूद रहीं। डीआईजी ने सबसे पहले स्नान घाटों का निरीक्षण किया और गंगा नदी के गहरे पानी की ओर श्रद्धालुओं के जाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग को और मजबूत करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा। डीआईजी ने वाच टावरों की स्थिति, वहां तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या और सतर्कता की भी समीक्षा की। उन्होंने...