रामपुर, जनवरी 6 -- माघ माह के पहले सोमवार को ढकिया गांव में ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी गांव के सभी प्रमुख धार्मिक मंदिरों तक पहुंची, जहां भजनों के माध्यम से भगवान की स्तुति की गई। प्रभात फेरी में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी के दौरान उठ जाग मुसाफिर भोर भई, सब जागत है तू सोवत है, जो सोवत है वो खोवत है, जो जागत है वो पावत है...जैसे प्रेरणादायक भजनों का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम से गांव में आपसी एकता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में संस्कार और धर्म के प्रति रुचि बढ़ती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का सं...