आगरा, फरवरी 2 -- रविवार को माघ मास की पूर्णिमा पर्व पर जनपद के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुबह बूंदाबांदी व मौसम खराब होने के बाद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की और जरूरतमंदों को दान कर पुण्य कमाया। पूर्णिमा पर्व के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, लेकिन पुलिस की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को अधिक दिक्कतें नहीं हुईं। माघ मास की पूर्णिमा के चलते शनिवार की शाम से ही गंगा घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। देर शाम तक गंगा घाटों के किनारे श्रद्धालुओं ने अपने-अपने डेरे जमा लिए। रविवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान शुरू कर दिया। सोरों की हरि की पैड़ी, ...