देहरादून, फरवरी 1 -- हरिद्वार। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी पहुंचे। हर की पैड़ी पर सुबह से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ देखने को मिली। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को अलग-अलग राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक कई लाख श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...