कानपुर, फरवरी 1 -- माघ पूर्णिमा का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर में डुबकियां लगायीं। वहीं बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए खेरेश्वर व बिठूर के लिए रवाना हुए। मंदिरों व आश्रमों में पूजन अर्चन का सिलसिला जारी रहा। माघ पूर्णिमा पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर नदियों में स्नान के साथ मंदिरों व आश्रमों में पूजन अर्चन किया। मूसानगर में घाट पर सुरक्षा प्रबंधों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकियां लगाईं, इसके बाद मां मुक्तेश्वरी का दर्शन कर पूजन अर्चन किया। इसी तरह यमुना नदी के खरका, चंदनामऊ, देवराहट, खरतला, पिचौरा, बेहमई, घटापारा, ट्योंगा आदि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। बरौर थाना क्षेत्र के निगोही, डेरापुर आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सेंगुर नदी में डुबकियां लग...