उन्नाव, फरवरी 1 -- बांगरमऊ। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को कड़ाके की शीतलहर के बावजूद क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा की निर्मल धारा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगाजल से आचमन कर श्री सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया तथा अन्न व धन का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुरातन काल से जहां कार्तिक पूर्णिमा पर बिठूर घाट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, वहीं माघ पूर्णिमा पर नानामऊ गंगा घाट स्नान, दान और पूजन के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर कानपुर, हरदोई, लखनऊ सहित दूर-दराज के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा तट की रेती पर गोबर के कंडों की आग से चोखा-बाटी, खिचड़ी व तहरी बनाकर भगवान को भोग लगाया और प्रसाद स्वरूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.