गोड्डा, फरवरी 2 -- बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के डेरमा गांव में माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री 108 संत कबीर भक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन डेरमा गांव स्थित मुख्य सड़क किनारे मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं संत कबीर के भजनों के साथ किया गया। सम्मेलन में मुख्य प्रवचन कर्ता के रूप में प्रसिद्ध संत आचार्य सुशील बाबा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रवचन में संत कबीर के जीवन दर्शन, उनके अनमोल उपदेशों और भक्ति मार्ग की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। आचार्य सुशील बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर ने समाज को प्रेम, भाईचारा, समानता और मानवता का संदेश दिया। आज के समय में संत कबीर के विचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.