रामपुर, फरवरी 1 -- शाहबाद। रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर पुण्य लाभ की कामना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया। भोर के पहले पहर से ही श्रद्धालुओं का रामगंगा और कोसी नदी के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ स्नानार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती गई और देर शाम तक आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला चलता रहा। घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत दान-पुण्य और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार माघ मास में भगवान नारायण का वास जल में होता है और इस दिन किया गया स्नान पूरे माघ मास के स्नान के समान फलदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सी...