वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी हिटी। माघ पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तटों पर उमड़ी। कैथी में गंगा-गोमती संगम पर रविवार भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावा गौरी शंकर महादेव घाट भी श्रद्धावान जुटे। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उधर, रोहनिया के शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, मुंडेश्वर महादेव मंदिर के गंगा तट पर भक्त जुटे। स्नान के बाद दर्शन और दान किया। घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर जलपुलिस के गोताखोर तैनात रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.