देहरादून, फरवरी 1 -- ऋषिकेश। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उमड़ी हुई है। पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में त्रिवेणी घाट पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त से ही घाटों पर स्नान का कम अनवरत जारी है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...