नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आम बजट के दिन यानी एक फरवरी को माघ पूर्णिमा की शुभ तिथि थी और माघ पूर्णिमा को संत गुरु रविदास जन्मशती बनाई जाती है। इसलिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि वह माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जन्मशती के पावन अवसर पर बजट प्रस्तुत करती हैं। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान, पूजा पाठ और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, गुरु रविदास जयंती रविदासिया समुदाय और उनके अनुयायी बड़े उत्साह से मनाते हैं। पंजाब में उनकी बड़ी संख्या है। बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां में 649वीं रविदास जयंती समारोह में हिस्सा भी लिया। इस मौके पर उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास ...