बरेली, जनवरी 29 -- माघ गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से शुरू होगी। गुप्त नवरात्र का समापन सात फरवरी को होगा। माघ की यह नवरात्र शक्ति उपासना के लिए बहुत श्रेष्ठ मानी जाती है। माघ गुप्त नवरात्र में साधतक देवी मां की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से साधना करते हैं। शारदीय नवरात्र में किए जाने वाले अधिकांश अनुष्ठान और विधि-विधानों का पालन माघ गुप्त नवरात्र के समय भी किया जाता है। घटस्थापना मुहूर्त माघ गुप्त नवरात्र में भी किया जाता है। पंडित आकर्ष मिश्र के मुताबिक 30 जनवरी गुरुवार से सात फरवरी तक नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इस दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना गुप्त तरीके से की जाएगी। सात फरवरी को नवरात्र समाप्त होंगे। गुप्त नवरात्र में मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना करने से साधकों के सभी कष्टों का निवारण होता है। बताया कि माघ गुप्त नवरात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.