अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव समिति की ओर से बाल भैरव एवं शंकर भैरव मंदिर में माघी खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद माघी खिचड़ी का भोग भैरव बाबा को समर्पित किया गया। दोपहर में लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में माघ की खिचड़ी का भंडारा लगाया। सैकड़ों भक्तों ने खिचड़ी भोग का प्रसाद लिया। यहां भैरव गोस्वामी, पूरन नाथ गोस्वामी, मनोज नाथ गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, सोनी गोस्वामी, संतोष बिष्ट, हेम तिवारी, कैलाश वाणी, अनिल वर्मा, सूचित टम्टा, अभिषेक मेहरा, सूरज वाणी, आशीष भारती, जगदीश तिवारी, दीप चंद्र जोशी, गौरव आर्या, कमल मेहता, प्रकाश जोशी, राहुल कनवाल, प्रदीप मेहता, मोहित कुमार, राहुल कुमार, ललित अधिकारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...