किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में माघ के गुप्त नवरात्र पर मंदिर में हो रही पूजा का मंगलवार को अंतिम दिन था। मंदिर में पहले दिन से अंतिम दिन तक भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। यहां भक्त प्रत्येक दिन दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में नौवें दिन माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। यहां माता के साथ महाकाल बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है। नौवें दिन संध्या में हवन किया गया। पूजा में सत्यम चारूस्त, मीरा सिन्हा,दिया चारूस्त, हर्ष केशरी शंकर केशरी, अमन शर्मा आदि भक्त शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.