चम्पावत, जनवरी 19 -- लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में नमामि गंगे के तहत माघ की खिचड़ी का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. लता कैड़ा की अध्यक्षता और नोडल अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय ने छात्र-छात्राओं को माघ की खिचड़ी का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे के तहत नगर के साथ लोहावती नदी में भी स्वच्छता अभियान का संचालन किया गया है। कार्यक्रम में गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश पांडेय, डॉ.कमलेश सक्टा, अग्रिमा जोशी, मनीष बिष्ट, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...