बोकारो, जनवरी 4 -- बेरमो। पश्चिमी विक्षोभ का असर बेरमो के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया। पूस माह में तो भीषण सर्दी पड़ ही रही है, लेकिन रविवार को माघ माह के पहले ही दिन इस मौसम में पारा एकदम ही गिर गया। दिन में अधिकतम तापमान 17degडिग्री सेल्सियस और भोर व रात में 8degडिग्री सेल्सियस पाया गया। लगभग पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहने और शीतलहरी जैसी स्थिति रहने से लोग ठंड में सिकुड़े रहे। फुसरो सहित तेनुघाट, गोमिया, पेटरवार और नावाडीह व चंद्रपुरा क्षेत्रों में भी ठिठुरन भरी ठंड पाई गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी इस सप्ताह ऐसी ही ठंड गिरने की उम्मीद जताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...