अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा की तरफ से अध्यक्ष अंजलि फुलर व संस्थापक अध्यक्ष अनीता जौहरी ने राधा रमण गोशाला को महासभा की तरफ से 5100 की धनराशि दान दी। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। सचिव संगीता माथुर ने सभी का स्वागत किया। नीना सक्सेना, ममता सक्सेना, शुभ्रा, डॉ. सरिता माथुर, शिखा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...