साहिबगंज, फरवरी 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजकीय माघी पूर्णिमा मेला को लेकर रेलवे मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार की शाम एसडीओ सदानंद महतो,एलआरडीसी विमल सोरेन, नगर प्रशासक दानिश हुसैन आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन स्थानीय कलाकारों के द्वारा नृत्य प्रस्तुति, विमल कुमार म्यूजिकल ग्रुप ने संथाली गीत , नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर पदाधिकारी गण, कर्मी , दर्शक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...