दुमका, फरवरी 2 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर रविवार को बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बासुकीनाथ की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ मध्य रात्रि के बाद पूर्वाह्न करीब दो बजे से ही शिवभक्तों की भीड़ मंदिर परिसर के बाहर जुटने लगी थी। माघी पूर्णिमा को लेकर तड़के तीन बजे भोर को बासुकीनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। गर्भगृह की साफ सफाई के बाद प्रातः कालीन सरकारी पूजा विधि विधान से की गई। सरकारी पूजा सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह को खोल दिया गया। अहले सुबह से श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर ज्योतिर्मय बाबा नागेश की पूजा अर्चना किया। शिवभक्तों ने दिनभर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना किया। माघ मास की ठिठुराती ठंढ के बावजूद अहले सुबह शिवभक्तों की आस्था शी...