प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर रोडवेज की 1150 बसों से 35,778 यात्रियों ने यात्रा की। रोडवेज की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में 541 बसें प्रयागराज पहुंचीं, जिनसे 16,474 यात्री आए। वहीं 609 बसों के माध्यम से 19,304 यात्री प्रयागराज से रवाना हुए। इस तरह कुल यात्रियों की औसत प्रति बस संख्या 31 रही। प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग पर सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। इस मार्ग पर कुल 337 बसें चलीं और 11,284 यात्रियों ने सफर किया। पूर्वांचल रूट पर जौनपुर, बदलापुर, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर 261 बसों से 7246 यात्री आए गए। इसी तरह वाराणसी मार्ग पर कुल 195 बसों का संचालन हुआ, जिनसे 5,791 यात्रियों ने यात्रा की। इसके अलावा कौशाम्बी, फतेहपुर और कानपुर मार्ग पर 143 बसों से 4978 यात्रियों ने यात्रा की।, चित्रकू...