पटना , फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रहे 7 लोगों की बक्सर और मोकामा में सड़क पर दुर्घटना में मौत हो गई है। पटना में गंगा में नहाने के दौरान 2 लोग डूब गए हैं, जिनकी तलाश में बचाव टीम लगी हुई है। बक्सर जिले में नया भोजपुर थाना के चंदा गांव के पास एनएच पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। पूर्णिमा स्नान के लिए परिवार के 4 लोग बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान कार की एक डंपर से टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर ही 3 की मौत हो गई। एक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। पटना जिले में घोसवरी थाना के सहरी गांव में NH-33 पर शनिवार की रात गब्बे लोदीपुर थाना के मेहुस शेखपुरा गांव से जुगाड़ गाड़ी पर सवार 5 लोग गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे थे। उनकी गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्क...