प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। माल मेला के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मेला क्षेत्र में जगह जगह सुरक्षा जवानों की तैनाती है। मेला के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड्स लगाकर नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पैदल संगम तक जाने दिया जा रहा है। स्नान घाटों पर भी जल पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान लगातार मोटरबोट से चक्रमण कर नजर रखे हुए हैं। स्नानार्थियों को डीप बैरिकेड्स के दायरे के अंदर ही आस्था की डुबकी लगाने कि अपील की जा रही है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी मेला नीरज पांडेय व नोडल अधिकारी विजय आनंद भी लगाकर मेला क्षेत्र में भ्रमण कर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। उधर, मेला क्षेत्र के बाहर भी जगह जगह बैरिकेड्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.