मुंगेर, फरवरी 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के घोषपुर स्थित रानी सती मंदिर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुलदेवी की पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। वेदपाठी और पुजारी अनंत कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुल देवी की पूजा आराधना का धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कराया। जिसमें कौशिक परिवार के कुलदेवी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन में मुख्य आचार्य अमित कुमार सिंह और नेहा सिंह थी। वही कुलदेवी की विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत सामूहिक हवन किया गया। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान से पूरा माहौल भक्ति की आगोश में समाया नजर आया। कुलदेवी पूजन के उपरांत दोपहर के वक्त महाप्रसाद बांटे गए। वहीं अयोध्या के कथा व्यास आलोकानंद व्यास ने सुंदरकांड पाठ सह भक्ति भजन के माध्यम से धार्मिक भक्ति का अलख जगाया। शाम के प्रहर ...