प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघ मेला के स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेला क्षेत्र में जगह-जगह सुरक्षा जवानों की तैनाती रही। संगम समेत स्नान घाटों पर जल पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान लगातार मोटरबोट से सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखा। स्नानार्थियों को डीप बैरिकेड्स के दायरे के अंदर ही आस्था की डुबकी लगाने कि अपील की जाती रही। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी मेला नीरज पांडेय व नोडल अधिकारी विजय आनंद भी भ्रमण कर व्यवस्था देखते रहे। उधर, मेला क्षेत्र के बाहर भी जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। बालसन चौराहा, संगम पेट्रोल पंप तिराहा, अलोपीबाग, खुल्दाबाद आदि जगह पर बैरिकेड्स लगाए गए। शहर के प्रवेश द्वार झूंसी और नैनी में भी जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर जवानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.