चम्पावत, फरवरी 1 -- लोहाघाट। माघ मास की पूर्णिमा यानी माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से पर्व मनाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान किया। रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह पंचेश्वर, रामेश्वर, लधिया, रतिया नदियों में सुबह-सुबह पर्व स्नान किया और पापों से मुक्ति की कामना की। पंचेश्वर के चमू देवता मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गोदान करने वालों की भी अच्छी संख्या रही। इस दौरान भक्तों ने वर्ष भर सुख-समृद्धि, खुशी और स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इससे पूर्व शनिवार की रात को मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का भव्य आयोजन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आईं भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। पुरोहित महेश सुतेड़ी, हरिदत्त सुतेड़ी, मदन कलौनी ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना संपादित कराई।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.