मुंगेर, फरवरी 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को अहले सुबह से कच्ची कांवरिया पथ पर मिथिलांचल के कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा कांवरिया पथ केसरिया रंग से रंग गया। कांवरिया पथ पर कांवरियों के भीड़ से सावन सा नजारा दिख रहा था। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मार्ग गुंजता रहा। कांवरिये अहले सुबह से दिनभर चलते रहे। महिला-पुरूष के साथ बच्चे भी बोलबम का जयकारा लगाते चल रहे थे। सुल्तानगंज -देवघर मुख्य मार्ग में भी कांवरियों के चार पहिए वाहनों के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.