प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। संगम के तट पर माघ मेला का पांचवा प्रमुख स्नान शुरू हो गया है। सुबह के वक्त घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम दिखाई दिया। प्रशासन का दावा है कि सुबह आठ बजे तक 90 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया था। जबकि सुबह दस बजे एक करोड़ 20 लाख आस्थावानों के स्नान की बात कही गई। सुबह के समय कल्पवासी नगर से अधिक संख्या में लोग स्नान के लिए आ रहे थे। जबकि दिन चढ़ने के साथ शहर के लोगों का मेला क्षेत्र में प्रवेश होने लगा। इस स्नान के बाद कल्पवासी मेला क्षेत्र से निकल जाएंगे। कुछ श्रद्धालु त्रिजटा स्नान के लिए रुकेंगे। दो-तीन दिन में मेला लगभग खाली हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...